ऑस्ट्रेलिया से एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसके बाद न केवल पुलिस, बल्कि पूरा देश हैरत में हैं। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली एरिन पीटरसन ने अपने रिश्तेदारों को लंच पर बुलाया था।
महिला ने खाने में अपने रिश्तेदारों को मशरूम खिलाया। जिसके बाद तीन लोगों की मौत हो गई। महिला पर तीनों की हत्या का आरोप लगा है। 48 साल की एरिन पीटरसन को गुरुवार की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार लिया। पुलिस का कहना है कि एरिन पर तीन लोगों की हत्या और पांच लोगों की हत्या की कोशिश करने का आरोप लगा है।
जिसके बाद उसे हिरासत में भेज दिया गया है और आज शुक्रवार को मोरवेल मजिस्ट्रेट कोर्ट में एरिन को पेश किया जाएगा।