राजस्थान में पिछले 25 सालों की परिपाटी को बदलने के लिए कांग्रेस ने मास्टर स्ट्रोक खेला है। ये मास्टर स्ट्रोक कुछ और नहीं, बल्कि कांग्रेस की वो 7 गारंटियां है जिसको लेकर वो जनता के बीच जा रही है। कांग्रेस की ओर से इन गारंटियों को लेकर यात्रा निकाली जा रही है जो प्रदेश के सभी जिलों से होकर कुल 135 विधानसभा क्षेत्र को नापेगी।
चुनावी नगरी की खास पेशकश में आज हम बात करेंगे कांग्रेस की ओर से दी जा रही इन गारंटियों के बारे में आखिर क्या कुछ खास है इन गारंटियों में। क्या जनता को ये गारंटियां लुभा पाएंगी जिस के दम पर कांग्रेस सत्ता में रिपीट होते हुए 25 सालों से चली आ रही बदलाव की परिपाटी को बदल देगी।
चलिए सबसे पहले जानते हैं क्या है कांग्रेस की 7 गारंटियां
1. गृहलक्ष्मी गारंटी - इसके तहत परिवार की महिला मुखिया लो हर साल 10 हजार गारंटी से दिए जाएंगे। इससे गृहणियों के श्रम को सम्मान और आर्थिक सुदृढ़ता प्रदान होगी।
2. गौधन गारंटी - इसके तहत गौवंश पालकों से 2 रुपए प्रति किलो गोबर खरीदा जाएगा। इससे पशुपालकों को समृद्धि मिलेगी और खाद निर्माण से कृषि में उन्नति होगी और भूमि की उर्वरता बढ़ेगी।
Read More >>> इस मुख्यमंत्री ने जोड़े मीडिया के सामने हाथ
3. चिरंजीवी आपदा राहत बीमा - इसके तहत प्राकृतिक आपदा पार्टी परिवार को 15 लाख तक का बीमा उपलब्ध कराया जाएगा। यह बीमा बाढ़, तूफान, अकाल जैसी प्राकृतिक आपदाओं में सुरक्षा कवच बनेगा।
4. अंग्रेजी माध्यम शिक्षा की गारंटी - इसके अंदर हर इच्छुक बच्चे को फ्री इंग्लिश मीडियम शिक्षा का अवसर गारंटी से मिलेगा। जिससे बच्चे देश और दुनिया से जुड़ सकेंगे। इससे उनके अवसरों में वृद्धि होगी और अभिभावकों का भार कम होगा।
5. फ्री लैपटॉप/टेबलेट - इसके अंदर राजकीय महाविद्यालय में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को प्रवेश के समय फ्री लैपटॉप या टेबलेट दिया जाएगा। जिससे शिक्षा और संचार का आधुनिकीकरण होगा और विद्यार्थियों में आत्मविश्वास का भाव आएगा।
6. 500 रूपए का गैस सिलेंडर 1.04 करोड़ परिवारों के लिए - इसमें कांग्रेस ने देश के सबसे सस्ते 500 रूपए की सिलेंडर योजना का विस्तार करने की गारंटी दी है। अब NFSA परिवारों को भी 500 रूपए का LPG गैस सिलेंडर दिया जाएगा।
7. ओ.पी. एस. गारंटी - इसमें ओ.पी. एस. को मजबूत करने के लिए कानून का निर्माण किया जाएगा।
Also Read >>> हमास की वो हैवानियत, जिससे कांप उठी दुनिया!
बीजेपी जहां पिछले 5 सालों में कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार, दुष्कर्म और पेपर लीक की घटनाओं की लीक को पीट रही है, तो वहीं आने वाले 5 सालों में कांग्रेस जनता के लिए क्या कुछ करने का सपना देख रही है। ये सोच जनता तक पहुंचा रही है, ऐसे में अब वक्त ही बताएगा की राजस्थान की जनता कांग्रेस की 7 गारंटियों पर विश्वास कर फिर से कांग्रेस पर भरोसा जताती है या फिर भाजपा के हिंदुत्व कार्ड के साथ कदमताल करती हुई नजर आएगी।