राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर पीठ ने एक सरकारी डॉक्टर को विधानसभा चुनाव लड़ने की परमिशन दे दी है। इसके बाद डूंगरपुर के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर दीपक घोघरा भारतीय ट्राईबल पार्टी यानी BTP के टिकट पर डूंगरपुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतर गए हैं।
आपको बता दें कि वे BTP के प्रदेशाध्यक्ष वेलाराम घोघरा के बेटे हैं। इसकी शुरुआत घोघरा ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर की थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें चुनाव लड़ने की अनुमति दी जाए। इस पर जस्टिस पुष्पेन्द्र सिंह भाटी ने आदेश दिया कि घोघरा को विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए चिकित्सा अधिकारी पद से रिलीव किया जाए।
यह भी ध्यान रखा जाए कि यदि वह चुनाव हार जाते हैं तो उन्हें फिर चिकित्सा अधिकारी पद पर कार्य करने की अनुमति दी जाए।