राजस्थान के झुंझुनूं के अरडावता में कांग्रेस की चुनावी रैली के कई मायने सामने आ रहे है। कांग्रेस की लकी चार्म प्रियंका गांधी ने एक और सभा करके ये साबित किया है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव की बागडोर की कमान प्रियंका गांधी के हाथ है और प्रियंका गांधी ने अशोक गहलोत के साथ मंच साझा करके 2 प्रमुख चुनावी वादें करके सबको मोह लेने का मास्टर स्ट्रोक भी खेला है।
राजनीति के जादूगर पहले ही सब जानते थे इसलिए राजस्थान की जनता को साधने का प्लान प्रियंका के साथ बनाया। उनके सबसे बड़े 2 वादें रहे कि 1 तो अगर दोबारा कांग्रेस सरकार आई तो राजस्थान में हर परिवार की महिला मुखिया को हर साल 10 हजार रुपए दो या तीन किस्तों में दिए जाएंगे और दूसरा वादा ये कि 500 रुपए में सिलेंडर दिया जाएगा, वो भी तक़रीबन 1 करोड़ 5 लाख परिवारों को। अभी 500 रुपए में सिलेंडर 76 लाख परिवारों को मिल रहा है।
Read More >>> प्रियंका गांधी पर BJP ने कसा तंज
प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला और कहा कि इनके पास कोई विजन नहीं है। रोजगार पैदा नहीं कर रहे। उन्होंने राहुल गांधी की जैसी भाषा में फिर से उद्योगपतियों को अपने भाषण का केंद्र बनाया।
प्रियंका गांधी के भाषण की बड़ी बातों की बात करे तो उन्होंने एक मंच पर ही सभी पक्षों की डिबेट रखने की बात कही। जिससे कोई एक दुसरे को दोष नहीं दे पाए। मोदी सरकार की बातों को खोखला बताते हुए महिला आरक्षण को सबसे पहले कांग्रेस द्वारा लाया हुआ बताया। धर्म पर राजनीति, महंगाई, पुरानी पेंशन, हवाई जहाज खरीद, नई संसद भवन जैसे मुद्दे उठाये।
उन्होंने कहा कि मोदी ने ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं किया, यानी मोदी जी का लिफाफा खाली है। उन्होंने कहा कि मैं बलिदान की कीमत जानती हूं क्योंकि मैं खुद शहीद की बेटी और पोती हूं। प्रियंका गांधी की सभा में बीजेपी से कई नेता कांग्रेस में शामिल हुए। राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा ने मंच पर पहुंच कर कांग्रेस की सदस्यता ली। इसके अलावा किशनगढ़ से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके विकास चौधरी ने भी कांग्रेस जॉइन की।
Also Read >>> मुख्यमंत्री गहलोत कुछ कहते हैं तो मायने रखता है
इसके साथ ही धौलपुर से विधायक शोभारानी कुशवाह ने भी कांग्रेस जॉइन कर ली। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट देने के बाद भाजपा ने उन्हें निष्कासित कर दिया था। उन्होंने खुद को शहीद की बेटी और पोती बता कर वहां की जनता को साधने की कोशिश की।