नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में इतिहास रचते हुए इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वह पहले भारतीय बन गए हैं। नीरज ने दूसरे राउंड में 88.17 मीटर तक भाला फेंककर गोल्ड पर कब्जा किया है।
इस उपलब्धि में कमाल की बात ये है कि नीरज ने पाकिस्तान के स्टार जैबलिन थ्रोअर अरशद नदीम को भी पछाड़ दिया और नदीम को इस वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। इससे पहले नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था।