शतरंज के खेल में आज भारत की तरफ से सिर्फ 18 साल के आर प्रज्ञानानंद चेस वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में विश्व के एक नंबर खिलाड़ी और पांच बार के विश्व चैंपियन मेग्नस कार्लसन से टक्कर ले रहे हैं। फाइनल मुकाबले के पहले दो राउंड में कड़ी टक्कर के बाद दोनों के बीच मुकाबला ड्रा रहा। आज लगातार तीसरे दिन मुकाबला होगा, लेकिन "टाई - ब्रेक" में, और यदि टाई ब्रेक से आज के फाइनल मुकाबले का नतीजा नहीं आता है तो फिर फाइनली "ब्लिट्स" से नतीजा आएगा। जहां आखिरकार हमें शतरंज का चैंपियन मिलेगा। आर प्रज्ञानानंद जीतते हैं तो भारत को 21 साल बाद फिडे वर्ल्ड कप में शतरंज का चैंपियन मिलेगा।
दो मुकाबले ड्रा होने के बाद अब हम आपको बता दें कि ट्राई-ब्रेक क्या होता है और इसकी गणित क्या रहेगी और चैंपियन का फैसला कैसे होगा ? ट्राई-ब्रेक को रैपिड गेम भी कहा जाता है जिसमें 15-15 मिनट के चार गेम खेले जाएंगे। फिर इसमें हर गेम जीतने पर खिलाड़ी को एक अंक और बराबरी की स्थिति में आधा अंक दिया जाएगा। यदि टाई - ब्रेक में भी नतीजा नही निकलता है तो फिर आखिर में इस फाइनल का "ब्लिट्स" से परिणाम निकलेगा।
अब ये ब्लिट्स क्या होता है आपको यह भी बता देते हैं। ब्लिट्स में तीन मिनट का एक गेम होता है। इसमें चेक एंड मेट करना ज़रूरी होता है। पहला गेम जीतने वाले खिलाड़ी को विनर घोषित कर दिया जाता है।
उम्मीद करते हैं कि भारत को आज 21 साल बाद एक नया चैंपियन मिलेगा।