चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे 19वें एशियन गेम्स का आज तीसरा दिन है। भारतीय खिलाड़ी टेनिस, बॉक्सिंग, तैराकी, शूटिंग जैसे कई खेलों मे अपनी ताकत दिखा रहे हैं। एशियन गेम्स में भारत ने दूसरे दिन तक कुल 6 मेडल जीत लिए थे। इसमें 2 गोल्ड, 3 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे।
तीसरे दिन भी भारत की पुरुष हॉकी टीम ने इस जलवे को बरकरार रखते हुए 16-1 से सिंगापुर को रौंदकर प्रचंड जीत हासिल की।
भारत ने शुरुआत से ही मैच में बढ़त बनाकर रखी। भारत ने पहले क्वार्टर में 1 गोल के साथ शुरुआत कर दी थी। इसके बाद टीम का गोल करने का सिलसिला रुका ही नहीं और भारत ने एक के बाद एक गोल दागे और शानदार जीत अपने नाम की। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 4 गोल किए तो वहीं मनदीप सिंह ने गोल की हैट्रिक लगाई।
इससे पहले भारतीय हॉकी टीम ने ग्रुप स्टेज के पहले मैच में उज्बेकिस्तान को 16-0 से करारी शिकस्त दी थी। आज हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने सिंगापुर को 16 -1 से रौंद दिया। मैच में भारत के लिए पहला गोल मनदीप सिंह ने 13वें मिनट पर किया। पहला क्वार्टर खत्म होने तक भारत ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। फिर दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में ललित कुमार ने भारत के लिए 16वें मिनट पर दूसरा गोल दागा।
वही दूसरा हाफ शुरू होने के कुछ देर बाद ही आखिर मे मनदीप सिंह और अभिषेक ने 51वें मिनट पर 52वें मिनट पर दो गोल किए। इसके 2 मिनट बाद ही भारत के वरुण कुमार ने 55वें मिनट पर लगातार दो गोल स्कोर करते हुए भारत को 16 -1 स्कोर पर पहुचा दिया। इस तरह भारत ने सिंगापुर के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपना तीसरा मुकाबला गुरुवार, 28 सितम्बर को भारतीय समय के अनुसार शाम 6:15 बजे जापान के खिलाफ खेलेगी और इसके बाद शनिवार, 30 सितम्बर को भारतीय टीम अपना अगला मैच चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के ख़िलाफ़ खेलेगी।