पेरिस में आयोजित ओलंपिक में भारत ने आज दुसरा मेडल जीता। मनु और सरबजोत ने भारत को दूसरा पदक दिला दिया है। इन दोनों ने आज 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। भाकर और सरबजोत की भारतीय जोड़ी ने कोरिया के ली वोन्हो और ओ ये जिन को 16-10 से हराकर देश को इस ओलंपिक में दूसरा पदक दिलाया। यह मनु का इस ओलंपिक में दूसरा पदक रहा। इससे पहले उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भी कांस्य जीता था। इससे पहले 10 मीटर शूटिंग के सिंगल इवेंट में मनु ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। दूसरे मेडल जीत के बाद मनु भाकर भारत की इकलौती खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने एक ओलिंपिक में 2 मेडल जीते हैं।
शुटर मनु भाकर ने मेडल जीतने के बाद कहा की वह उन्हें दुआएं देने वालों की शुक्रगुजार हैं। पहला राउंड हारने के बाद कमबैक करने के मामले पर मनु ने कहा कि हम कुछ कंट्रोल नहीं कर सकते। हम सिर्फ कोशिश कर सकते हैं।
मेडल जीतने के बाद सरबजोत बोले- मैं बहुत खुश हूं, यह बहुत टफ कंपीटिशन था। प्रेशर काफी थी। सब का धन्यवाद।
हरियाणा के फ़रीदाबाद में स्थित निशानेबाज मनु भाकर के घर पर उनके माता-पिता ने अपनी बेटी द्वारा पेरिस में चल रहे खेलों में दो ओलंपिक पदक जीतने के बाद जश्न मनाया। वही उनकी माँ सुमेधा भाकर ने कहा की "बहुत ज्यादा खुश हूं मैं दोनों बच्चों(मनु भाकर और सरबजोत सिंह) के लिए खुश हूं। भगवान ने आज सब कुछ सफल कर दिया।"वही उनके पिता राम किशन भाकर ने कहा, "ये बहुत बड़ी खुशखबरी है इसके लिए मैं देशवासियों का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने इतना प्यार और आर्शीवाद दिया और मनु की मदद की। हम उम्मीद करते हैं कि आगे वो अच्छा करेगी।"
हरियाणा के अंबाला मे स्थित निशानेबाज सरबजोत सिंह के घर पर जश्न का माहौल है। वही उनके पिता ने कहा की जीतेन्द्र सिंह ने कहा, "मनु भाकर और मेरे बेटे ने कांस्य पदक जीता है। मनु भाकर और उनके परिवार को हार्दिक बधाई। हम बहुत खुश हैं सबसे पहले, मैं गुरुद्वारा जाऊंगा और मत्था टेकूंगा हमारे गांव में जश्न मनाया जाएगा ।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने सोशल मीडिया अकांउट एक्स पोस्ट करते हुए लिखा की "शूटिंग के लिए 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई। मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है, वो एक ही ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बन गई हैं। उन्होंने हमें बहुत गौरवान्वित किया है। मैं उन्हें और सरबजोत सिंह को भविष्य में और भी कई उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं देती हूं।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकांउट एक्स पोस्ट करते हुए लिखा की हमारे निशानेबाजों ने हमें गौरवान्वित करना जारी रखा है। ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई। दोनों ने शानदार कौशल और टीम वर्क दिखाया है। भारत बेहद खुश है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकांउट एक्स पोस्ट करते हुए लिखा की साध निशाना लक्ष्य पर, बनाई विशिष्ट पहचान दम दिखाकर प्रतिभा का, पेरिस में बढ़ाई भारत की शान पेरिस ओलंपिक 2024 की 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत के सरबजोत सिंह और मनु भाकर की जोड़ी ने कांस्य पदक जीतकर वैश्विक पटल पर माँ भारती को गौरवभूषित किया है। मनु भाकर एक ही ओलंपिक गेम्स में दो मेडल जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला खिलाड़ी बनी है। आप दोनों की इस ऐतिहासिक व गौरवशाली उपलब्धि पर समूचा राष्ट्र गौरवान्वित हैं।आप दोनों को हृदयतल से बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की ढेरों शुभकामनाएं।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने पने सोशल मीडिया अकांउट एक्स पोस्ट करते हुए लिखा कि पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में शूटर मनु भाकर एवं सरबजोत को कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मनु भाकर ने एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतकर इतिहास बनाया है। आपकी इस उपलब्धि पर देश को गर्व है।