फिल्म के एक किसिंग सीन ने बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस को हमेशा के लिए अहसास दिला दिया कि वो ही एक-दूजे के लिए बने हैं। आज उनकी शादी को पांच साल हो चुके हैं।
जी हां, हम बात कर रहे हैं रामलीला की जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह। बता दें कि दोनों को साल 2012 में फिल्म ‘गोलियों की रासलीला : रामलीला’ में साइन किया गया था। इस फिल्म के एक किसिंग सीन ने दोनों को करीब ला दिया और दोनों रिलेशन में चले गए। हालांकि इस किसिंग सीन के बाद दोनों को 6 साल तक शादी के लिए इंतज़ार करना पड़ा।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 3 साल रिश्ते में रहने के बाद साल 2015 में सगाई की जो बिल्कुल सीक्रेट रखी गई थी। सगाई के तीन साल बाद साल 2018 में 14 नवम्बर को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। इटली में हुई दोनों की शादी बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियों में से एक है जिसे खास बनाने के लिए 95 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे।