बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgan) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की अगली फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) आज फ्लोर पर चली गई। सिंघम अगेन की शूटिंग स्टार्ट हो चुकी हैं।
इस फिल्म के फ्लोर पर पहुंचने से पहले मुहूर्त पूजा की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में अजय देवगन के साथ रणवीर सिंह भी सिंबा (Simba) लुक में नजर आए।
जिसके बाद फैंस का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। आपको बता दें कि सामने आईं लेटेस्ट फोटोज में अजय देवगन और रोहित शेट्टी के साथ रणवीर सिंह भी विधि-विधान से पूजा करते नज़र आ रहे हैं।
इतना ही नहीं, इसके साथ ही मूवी की शूटिंग आज से ही शुरू कर दी गई है।