बॉलीवुड (Bollywood) से हॉलीवुड (Hollywood) तक जाना कोई आम बात नहीं हैं, लेकिन अपने टैलेंट और लगन से ही ये काम मुमकिन हो सकता हैं। जो की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कर दिखाया हैं, जिसने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक सफर तय किया हैं। यदि आप उस एक्ट्रेस के फैन हैं तो आप उसके बारे में जानने के लिए सही जगह पर आए हैं...
दुनिया की मोस्ट ब्यूटीफुल और मल्टी-टैलेंटेड एक्ट्रेस के बारे में जानेंगे। वो और कोई नहीं, बल्कि बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हैं। देसी गर्ल मिस वर्ल्ड 2000 पेजेंट की विनर रही हैं। आपको बता दें कि प्रियंका उस वक़्त महज 18 साल की थी। वो भारत की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस और हाई-प्रोफाइल सेलिब्रिटीज में से एक है। एक्ट्रेस के साथ साथ वह एक बेहतरीन सिंगर, फिल्म प्रोडूसर और सोशल वर्कर भी है। प्रियंका को साल 2016 में भारत सरकार ने पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित किया था। इसके अलावा प्रियंका को फिल्मों में भी कई अवार्ड से नवाज़ा गया हैं।
प्रियंका एक मामूली मध्यम वर्ग से फॅमिली की है। उनके फादर का नाम अशोक चोपड़ा और मदर का नाम मधु चोपड़ा है। दोनों भारतीय सेना में बतौर एक फिजिशियन के रूप में एक साथ काम करते थे। सिद्धार्थ चोपड़ा उनके छोटे भाई हैं जो प्रियंका से 7 साल छोटे हैं। परिणीति चोपड़ा (Pariniti Chopra), मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) और मीरा चोपड़ा (Meera Chopra) उनकी चचेरी बहनें हैं।
मिस वर्ल्ड बनने के बाद उन्हें भारतीय फिल्म जगत से काफी सारी फिल्मों के ऑफर आने लगे। प्रियंका ने 50 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। जिनमें से 15 सालों में तमिल जैसी क्षेत्रीय भाषा की फिल्में भी शामिल हैं। आपको बता दें कि प्रियंका ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2002 में तमिल फिल्म ‘थमिज़ान’ से डेब्यू करके किया था और वही उन्होंने 2003 में फिल्म ‘हीरो- लव स्टोरी ऑफ ए स्पाय’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी।
उसी साल उन्होंने उस समय की हिट फिल्म "अंदाज़" में भी काम किया था और उन्हें पहला फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। साल 2004 में उन्होंने ‘प्लान’, ‘किस्मत’, ‘संभव’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘ऐतराज़’ जैसी हिट फिल्मों में भी काम किया। जिसके बाद उन्हें और भी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिल गई थी। इन फिल्मो के बाद लोग उनकी एक्टिंग और उनकी खूबसूरती के कायल हो गए थे।
इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में सक्सेस होने के बाद देसी गर्ल ने हॉलीवुड की तरफ अपना कदम बढ़ाया। उन्होंने साल 2015 में अमेरिकी थ्रिलर शो ‘क्वांटिको’ में अपनी एक्टिंग स्किल्स दिखाए थे। इस शो में प्रियंका ने एलेक्स पैरिश का किरदार निभाया। अमेरिकन थ्रिलर शो क्वांटिको के लिए देसी गर्ल को ‘The People’s Choice Awards’ से भी नवाज़ा गया था। प्रियंका ‘The People’s Choice Awards’ जीतने वाली पहली साउथ ऐसिअन एक्ट्रेस हैं। उसके बाद प्रियंका को फिल्म ‘बेवॉच’ भी ऑफर की गई थी, जिसमें प्रियंका एक नेगेटिव रोल में नज़र आई थी। हॉलीवुड के फेमस एक्टर ड्वेन जॉनसन के साथ भी प्रियंका ने काम किया है।
प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर एवं एक्टर निक जोनास ने 2 दिसंबर साल 2018 को जोधपुर के एक पैलेस में हिन्दू रीत रिवाज़ के साथ बड़ी ही धूम धाम से शादी रचाई थी। प्रियंका को उनके हस्बैंड निक जोनास के ऐज डिफ़्फरेंस के कारण बहुत ट्रोल भी होना पड़ा था। जानकारी के लिए बता दें कि निक प्रियंका से दस साल छोटे हैं और वही प्रियंका चोपड़ा ने सरोगेसी से 15 जनवरी 2022 में बेटी को जन्म दिया था, लेकिन प्रियंका और निक दोनों ने सोशल मीडिया के जरिये 22 जनवरी को बेबी गर्ल के बारे में बताया था।
प्रियंका ने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। मालती नाम प्रियंका की मां के नाम यानि मधुमालती से लिया गया है और मैरी नाम निक की मां के नाम डेनिस मैरी से लिया गया है।