वैसे आज तक जितनी भी फेयरी टेल्स हमने सुनी उसमें बताया गया कि सपनो का राजकुमार घोड़े पर सवार हो कर आयेगा और अपनी सपनो की रानी को ले जाएगा। लेकिन राघव चड्ढा ने इस कहानी को बदल कर रख दिया। राघव चड्ढा (Raghav Chadda) 18 बोट्स में सवार अपनी राजकुमारी को अपना बना कर ले गए। दोनों ने 24 सितंबर की रात उदयपुर (Udaipur) के लीला पैलेस (Leela Palace) में फेरे लिए।
बॉलीवुड डीवा परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और पॉलिटीशियन राघव चड्ढा (Raghav Chadda) ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में राजस्थान (Rajasthan) के उदयपुर में 7 फेरे लिये। उनकी शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हुए। इसके अलावा, हरभजन सिंह अपनी पत्नी गीता बसरा और बच्चों के साथ शामिल हुए थे। सानिया मिर्जा और मनीष मल्होत्रा समेत कई सेलेब्स भी बतौर गेस्ट शादी में शामिल हुए।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की हाई-प्रोफाइल शादी (High Profile Marriage) में कोई बड़ा बॉलीवुड (Bollywood) सितारा शामिल नहीं हुए। उन्होंने इसमें सिर्फ करीबी और खास दोस्तों को आमंत्रित किया गया था।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने दोस्तों के लिए दो रिसेप्शन तैयार किए गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, न्यूली वेड कपल दो रिसेप्शन की होस्टिंग करेगा। यह रिसेप्शन रात को होगा। एक दिल्ली में और दूसरा मुंबई में।
दिल्ली के रिसेप्शन में राघव चड्ढा के करीबी बड़े पॉलिटिशियन नजर आने वाले है, वहीं, मुंबई में, परिणीति ने अपनी फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों को आमंत्रित किया है।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा भी सोमवार को उदयपुर से रवाना हो गए। कहा जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा अपकमिंग फिल्म 'मिशन रानीगंज' (Mission Raniganj) के प्रमोशन के लिए भी पूरी तरह से तैयार है।
मिशन रानीगंज' 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रियल घटना पर आधारित इस फिल्म में परिणीति, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के अपॉजिट हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए परिणीति अपना हनीमून भी स्थगित करने करा प्लान कर सकती हैं।
अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए परिणीति चोपड़ा ने लिखा- ब्रेकफास्ट टेबल पर पहली बार बात करते हुए हमारे दिल को इस बारे में पता था। इस दिन का मुझे लंबे समय से इंतजार था। हम दोनों Mr and Mrs बनकर बहुत खुश हैं। एक-दूसरे के बिना हम नहीं जी सकते। हमारा फॉरएवर अब शुरु होता है।
आपको बता दे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने झीलों के शहर उदयपुर में इंटीमेट वेडिंग (Intimate Wedding) की है। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है और अपनी बहन को शादी में नही आने की वजह से प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी सोशल मीडिया पर छा गई हैं।