आज आपको कॉपी पेस्ट की स्टोरी सुनाते है। आप सोचोगे कि किसी चीज को लिखा और उसको कॉपी पेस्ट कर दिया, बाद हो गया काम। कभी कपड़ों, ज्वेलरी, माला और मेंहदी का कॉपी पेस्ट सुना है। नही सुना है तो आपको आज दिखा भी देते है।
परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्डा (Raghav Chadda) की उदयपुर में हुई शाही शादी ने पूरे शहर को चकाचौंध कर दिया। बॉलीवुड (Bollywood) रंग के साथ राजनीतिक के तड़के की फोटो और वीडियो जब बाहर आए तो लोगो ने न्यूली वेड (Newly Wed) पर बहुत प्यार लुटाया।
परिणीति (Parineeti) के ड्रेस, पिंक चूड़े और खूबसूरती की तारीफ हर जगह होने लगी। परिणीति की शादी का लहंगा बेहद खूबसूरत लग रहा था और साथ में राघव की शेरवानी (Sherwani) ने सोने पर सुहागा लगा दिया। परिणीति का लहंगा डिजाइन किया था बॉलीवुड के फेवरेट फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने ।
लहंगा और शेरवानी दोनो पेस्टल कलर में थी। पर्ल टेसल वाले वर्क का ब्लाउज और डबल साइड वाला दुपट्टा काफी सुंदर लग रहा था। साथ में परिणीति का कलीरा भी बहुत अट्रैक्टिव लग रहा था। आलिया (Alia Bhatt) और कियारा (Kiara Advani) की तरह परिणीति ने भी लहंगे के साथ वेली कैरी की थी और उस पर राघव का नाम लिखा हुआ था।
माना कि शादी बहुत शाही थी और हर चीज पर फोकस किया गया था पर आलिया, कियारा और परिणीति की शादी कार्बन कॉपी जैसी लग रही थी। बात मेंहदी की करे तो दोनो ने लटकन वाली मेंहदी लगाई थी। कियारा और परिणीति की ज्वैलरी भी लेयर वाली कंट्रास्ट में थी पर एक दम दिखने में एक जैसी लगती है। आलिया और परिणीति की शादी की वरमाला भी एक जैसी ही थी। फॉर हेड किस (For Head Kiss) का फोटो भी सेम स्टाइल ही है। तो इंशोर्ट ये कह सकते है कि तीन शादियां और स्टाइल मैचिंग ने कुछ नया नही दिखाया।