बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। शाहिद कपूर ने इस साल यानी 2023 की शुरुआत में ओटीटी (OTT) पर भी डेब्यू किया और लोगों के बीच छा गए।
बता दे कि शाहिद कपूर की पहली वेब सीरीज 'फर्जी' (Farzi) में उनकी एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया और इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। लोगो ने फर्जी को काफी पसंद किया और उनकी अगली फिल्म का लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। वही शाहिद कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी है क्योंकि उनके खाते में एक और फिल्म आ गई है।
दरअसल, शाहिद ने दशहरे के मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी अगली फिल्म 'देवा' (Deva) का अनाउंसमेंट किया है। बता दे कि शाहिद कपूर की ये फिल्म अगले साल 2024 में 11 अक्टूबर को दशहरे पर ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाहिद ने फिल्म 'देवा' से अपना फर्स्ट लुक (First Look) भी शेयर किया है।
इसमें शाहिद एंग्री यंगमैन के अंदाज में नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में गन दिखाई दे रही है। शाहिद का ये अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'देवा' में शाहिद कपूर के साथ पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) काम करते नजर आएंगी। फैंस को इस फिल्म के अनाउंसमेंट के बाद एक्साइटेड हो गए हैं और फिल्म बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं।