फिल्म इश्कजादे से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस व सिंगर परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा इसी महीने शादी करने जा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, दोनों की शादी के कार्यक्रम लगभग 17 सितंबर से 24 सितंबर तक उदयपुर के लीला पैलेस में होंगे। जिसमें दोनों के परिवार और दोस्तों के अलावा कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। बता दें कि इससे पहले दोनों की सगाई में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी. चिदंबरम, कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल और शिवनेता नेता आदित्य ठाकरे सहित कई बड़े लोग शामिल हुए थे। अपनी बहन की सगाई के लिए ग्लोबल स्टार और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी आई थीं।
इसी साल 13 मई को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी। अब दोनों रिपोर्ट के अनुसार, 24 सितंबर को शादी करने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी का इन्विटेशन कार्ड भी वायरल हो रहा है। कार्ड के अनुसार, परिणीति और राघव 30 सितंबर को चंडीगढ़ के ताज होटल में रिसेप्शन पार्टी देंगे।