साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म "पुष्पा 2- द रूल" की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ ही गई है। आपको बता दे कि "पुष्पा 2" 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं।
हाल ही में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट करते हुए एक ऑफिशियल पोस्टर जारी किया था। जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।
पुष्पा 2 कई भाषाओं में सिनेमा स्क्रीन पर रिलीज होगी। पुष्पा- द राइज़ ने बॉक्स ऑफिस पर सभी फैंस के दिलों पर राज किया था। covid के बाद की "पुष्पा- द राइज़" एक ऐसी फिल्म थी जिसने दर्शकों को सिनेमाघरों में वापस ले आयी थी।
फिल्म ने अपने जबरदस्त डायलॉग्स, कहानी और दिल जीत लेने वाले गानों से पूरे देश में धूम मचा दी थी। पुष्पाराज का किरदार जो की अल्लू अर्जुन ने निभाया था। भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा प्यार पाने वाले किरदारों में से एक बन गया है।
जितना प्यार दर्शकों ने पुष्पा-द राइज को दिया हैं, उतनी उम्मीद निर्देशक पुष्पा-2 से भी रखते हैं।