द नगरी न्यूज़ डेस्क : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात 9 राज्यपाल नियुक्त किए। जिसमें राजस्थान के राज्यपाल के रूप में हरिभाऊ किसनराव बागड़े को नियुक्त किया गया है। नकी नियुक्ति कलराज मिश्र की जगह पर की गई है। कलराज मिश्र का कार्यकाल 21 जुलाई को पुरा हो गया था। उन्होने 9 सितंबर 2019 को राजस्थान में राज्यपाल पद की शपथ ली थी।
राजस्थान के नए राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे का जन्म 17 अगस्त 1945 में महाराष्ट्र के औरंगाबार के चित्तेपिम्पलागांव में हुआ था। 13 साल की उम्र में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े।1985 में पहली बार भाजपा ने विधायकी का टिकट दिया। हरिभाऊ किसनराव बागड़े महाराष्ट्र के भाजपा के दिग्गज नेता हैं।महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष थे। महाराष्ट्र सरकार में रोजगार मंत्री भी रहे। हरिभाऊ किसनराव बागड़े औरंगाबाद के फुलंब्री विधानसभा सीट से 5 बार के विधायक रहे. हरिभाऊ को इनके चाहने वाले नाना नाम से बुलाते थे। हरिभाऊ किसनराव बागड़े को खेती से इनका विशेष लगाव था।इन्होंने औरंगाबाद में अपने घर का नाम कृषि योग रखा था।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हरिभाऊ किसनराव बागडे को नए राज्यपाल बनने पर अपने सोशल मीडिया के अपने अकांउट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा की वरिष्ठ भाजपा नेता, महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हरिभाऊ किसनराव बागड़े को वीरभूमि राजस्थान का महामहिम राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आपके सानिध्य और कुशल मार्गदर्शन में राजस्थान प्रदेश "विकसित राजस्थान" बनने की दिशा में तेजी के साथ अग्रसर होगा।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हरिभाऊ किसनराव बागडेको नए राज्यपाल बनने पर अपने सोशल मीडिया के अपने अकांउट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा की महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हरिभाऊ किसानराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह मेरे सौभाग्य का विषय है कि कलराज मिश्र के साथ मुझे काम करने का अवसर मिला एवं उनके लम्बे राजनीतिक अनुभव का लाभ हमें मिला। कलराज मिश्र का राज्यपाल के रूप में कार्यकाल अविस्मरणीय रहेगा।
राजस्थान बीजेपी के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। ओमप्रकाश माथुर गुजरात के प्रभारी के साथ संगठन के कई पदो पर कार्य किया।वही राजस्थान की राजनीति में भी उनका दबदबा रहा है। ओमप्रकाश माथुर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नजदीकी माना जाता है। वही ओमप्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल बनने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया के अपने अकांउट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा की महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा श्री ओमप्रकाश माथुर जी को सिक्किम राज्य का महामहिम राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। मुझे दृढ़ विश्वास है कि आपके कुशल मार्गदर्शन व आपके नेतृत्व में सिक्किम प्रदेश सुशासन के पथ पर अविराम बढ़ते हुए विकास के नित नवीन मानक स्थापित करेगा। आपके उज्ज्वल कार्यकाल हेतु हार्दिक मंगलकामनाएं।
राजस्थान बीजेपी के वरिष्ठ नेता गुलाचंद कटारिया अब तक असम के राज्यपाल थे। उन्हें पंजाब के साथ चंडीगढ़ प्रशासक की भी जिम्मेदारी मिली है। गुलाबचद कटारिया रास्थान के गृहमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भी रहे चुके हैं। वही गुलाबचंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल बनने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया के अपने अकांउट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कीमहामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा असम के महामहिम राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया जी को पंजाब राज्य का महामहिम राज्यपाल व संघ राज्यक्षेत्र चंडीगढ़ का प्रशासक नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल मार्गदर्शन एवं सक्रिय नेतृत्व में पंजाब राज्य व संघ राज्यक्षेत्र चंडीगढ़ प्रगति, विकास एवं जन कल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। आपके स्वर्णिम व उत्कृष्ठ कार्यकाल हेतु हार्दिक मंगलकामनाएं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात 9 राज्यपाल नियुक्त किए।
1 हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया
2 जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया
3 ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया
4 संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया
5 रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया
6 सी एच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया
7 सी.पी. तेलंगाना के अतिरिक्त प्रभार के साथ झारखंड के राज्यपाल राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का
राज्यपाल नियुक्त किया गया
8 असम के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और
उन्हें केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है
9 सिक्किम के राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया और
उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है