राजस्थान लोक सेवा आयोग में शुक्रवार को संस्कृत शिक्षा विभाग की पदोन्नति समिति की बैठक का आयोजन आयोग सदस्य प्रो. अय्यूब खान की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में उपनिदेशक, संभागीय संस्कृत शिक्षाधिकारी, प्रधानाचार्य वरिष्ठ उपाध्याय विद्यालय, प्रधानाध्यापक प्रवेशिका विद्यालय, प्राध्यापक (विभिन्न विषय), वरिष्ठ अध्यापक: विभिन्न विषय (टीएसपी, नॉन टीएसपी) के पदो पर पदोन्नति हेतु कुल 992 प्रकरणों पर विचार किया गया। इस दौरान शासन सचिव संस्कृत शिक्षा पूनम, रजिस्ट्रार महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय प्रिया भार्गव (कार्मिक विभाग प्रतिनिधि), आयुक्त संस्कृत शिक्षा राजस्थान सुश्री प्रियंका जोधावत सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
1. उप निदेशक -01
2. संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी/सहायक निदेशक -02
3. प्रधानाचार्य, वरिष्ठ उपाध्याय विद्यालय -88
4. प्रधानाध्यापक, प्रवेशिका विद्यालय -40
5. प्राध्यापक (विभिन्न विषय) -194
6. वरिष्ठ अध्यापक (विभिन्न विषय) -666
कुल 992 पदों पर DPC की गई जिनमें 671 कर्मचारियों का चयन किया गया।
राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग ने 2023-24 शैक्षणिक सत्र के लिए उप प्रधानाचार्यों को प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नत करने की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह पदोन्नति विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) द्वारा आज राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) मुख्यालय में आयोजित बैठक में अंतिम रूप दी गई। कुल 5,012 उप प्रधानाचार्यों को इस प्रक्रिया के तहत प्रधानाचार्य के प्रतिष्ठित पद पर पदोन्नत किया गया। ये पदोन्नतियाँ राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
• सामान्य (अनारक्षित): 3,746
• अनुसूचित जाति (SC): 680
• अनुसूचित जनजाति (ST): 586
• विकलांग (PwD): 90