श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। गोली लगने के बाद उन्हें मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया था जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने उनके गनमैन को भी गोली लगी जो गंभीर रूप से घायल हो गया और गनमैन का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि श्याम नगर में सुखदेख सिंह गोगामेडी को उनके घर के बाहर गोली मारी गई। हमलावर एक स्कूटी पर उनके घर के बाहर पहुंचे और बाहर खडे सुखदेख सिंह को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि उन्हें चार गोलियां लगी। इस दौरान मौजूद उनके गनमैन अजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि फायरिंग से पहले हमलावरों ने एक कार को भी लूटने की कोशिश की लेकिन कार सवार वहां से भाग गया और इस दौरान एक स्कूटी को रोककर स्कूटी सवार व्यक्ति को निशाना बनाया और गोली लगने के कारण स्कूटी सवार घायल हो गया और हमलावर स्कूटी लेकर फरार हो गए। सूचना पर श्याम नगर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है जवाबी कार्रवाई में एक हमलावर को भी गोली लगी जिसके बाद पुलिस ने पूरे शहर ने नाकाबंदी कर दी है।
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी राष्ट्रीय करणी सेना से जुड़े हुए थे लेकिन कुछ विवादों के बाद उन्होंने राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नाम से अलग संगठन बना लिया था और सुखदेव सिंह गोगामेड़ी उसके अध्यक्ष बनें। साल 2017 में फिल्म पद्मावत की जयगढ़ में शूटिंग के दौरान राजपूत करणी सेना के लोगों ने तोड़फोड़ की थी। फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को थप्पड़ भी मार दिया था। गोगामेड़ी आनंदपाल एनकाउंटर केस के बाद राजस्थान में हुए प्रदर्शन से वे चर्चा में आए थे। गोगामेडी की हत्या के बाद राजपूत समाज में रोष व्याप्त हो गया है। कुछ समय पहले लॉरेंस विश्नोई के गुर्गे की ओर से भी सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को जान से मारने की धमकी दी गई थी।