नवी मुंबई की रहने वाली 31 साल की डॉक्टर ने ई-कॉमर्स वेबसाइट से एक लिपस्टिक आर्डर की, लेकिन लिपस्टिक आर्डर करना महिला को भारी नहीं, बहुत भारी पड़ गया। दरअसल, महिला ने 300 रूपए की एक लिपस्टिक आर्डर की थी।
उसके कुछ दिन बाद महिला को एक मेसेज आया कि उनका पार्सल डिलिवर हो गया, लेकिन सच में उनका पार्सल उन तक नहीं पंहुचा। उसके बाद महिला ने कस्टमर केयर से कांटेक्ट किया। जिसके बाद महिला को एक कॉल आया और कहा गया कि अगर आपको आपका आर्डर चाहिए तो आपको 2 रुपये भेजने होंगे।
Read More >>> मोदी ध्यान भटकाने वाले – राहुल गांधी
जिसके लिए कंपनी वालो ने महिला को एक लिंक भेजा लेकिन महिला ने जैसे ही उस लिंक पर क्लिक किया तो महिला के फोन में पेमेंट के लिए एक वेब लिंक आया। जिसमें उनसे उनकी बैंक अकाउंट की जानकारी मांगी गई। महिला ने लिंक पर भरोसा करते हुए क्लिक करके बैंक डिटेल की जानकारी दे दी। जिसके बाद 9 नवंबर को महिला को मेसेज आया कि उनके खाते से 95,000 रुपये और फिर 5,000 रुपये कट गए हैं।
पैसे कटने के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।