राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार दुष्कर्म के सर्वाधिक मामले राजस्थान से आते हैं। महिला संबंधी अपराधों की संख्या की दर प्रतिवर्ष बढ़ रही है। प्रतापगढ़ में महिला को निवस्त्र कर घुमाया तथा सीकर की छात्रा के साथ NSUI के कार्यकर्ता द्वारा बलातकार करने के विरोध में विश्वविद्यालय के इकाई के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर अशोक गहलोत का पुतला दहन किया गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इकाई अध्यक्ष भारत भूषण यादव ने कहा कि," राजस्थान की गहलोत सरकार का महिला-युवा विरोधी चरित्र जनता से छुपा नहीं है। प्रदेश में हर कोने से दुष्कर्म की दुखद घटनाएं रोज़ सामने आ रहीं हैं प्रतापगढ़ की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है प्रदेश में क़ानून व्यवस्था चौपट हो गई है।
मुख्यमंत्री महिला की अस्मत की क़ीमत 10 लाख तथा मुक्त मोबाइल लगा रहे हैं। आपको शर्म आनी चाहिए सरकार जो मोबाइल दे रही है। उसमें महिला अपराध बलात्कार पेपरलीक भ्रष्टाचार के आँकड़े भी अंकित कर के दे ताकि आपकी हक़ीक़त जनता जान सके। प्रदर्शन के दौरान रोहित मीणा ट्विंकल रुगनाथ विशनोई विकास अंकित मंगल सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।