राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष Sukhdev singh gogamedi की हत्या के 24 घंटों बाद भी अपराधी पकड से बाहर है। हालांकि पुलिस की ओर से अपराधियों की पहचान कर ली गई है। मामले को लेकर पुलिस ने एक Sit का गठन भी किया है और डीजीपी उमेश मिश्रा पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। इसके साथ ही राज्यपाल कलराज मिश्र ने मुख्य सचिव और DGP से पूरे मामले की जानकारी ली है। इस हत्याकांड के विरोध में अब राजपूत समाज सडकों पर उतर गया है। जयपुर सहित पूरे प्रदेश में इस हत्याकांड का विरोध किया जा रहा है जबकि सडकों को जाम कर दिया गया है। जगह—जगह सडकों पर टायर जलाकर समाज आक्रोश जता रहा है। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में 5 दिसंबर को उनके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों की पहचान कर ली है। इनमें एक शूटर मकराना का रोहित और दूसरा हरियाणा के महेंद्रगढ़ का निवासी नितिन फौजी है। नितिन अभी सेना में है। उसी ने गोगामेड़ी के सिर में गोली मारी थी।
बताया जा रहा है कि नितिन फौजी सेना में है और कुछ समय पहले छुट्टी लेकर हरियाणा घर आया था। हालांकि कुछ दिनों नितिन बिन बताए घर से निकल गया और जब राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोली मारी तो सीसीटीवी मे परिवार वालों ने नितिन को पहचाना। यह भी बताया जा रहा है कि शूटर नितिन लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर संपत नेहरा के कॉन्टैक्ट में था। संपत नेहरा पर ही इस हत्याकांड की साजिश को अंजाम देने का शक जताया जा रहा है। इसका पता चलने के बाद राजस्थान पुलिस ने हरियाणा में छापे मारे। साथ ही राजस्थान समेत उत्तर प्रदेश, पंजाब और मध्य प्रदेश में भी घटना से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाशी चल रही है।
वहीं इस पूरे मामले पर पुलिस की ओर से एक एसआईटी का गठन भी किया गया है। Sukhdev singh gogamedi हत्याकांड की जांच के लिए गैंगस्टर आनंदपाल सिंह का एनकाउंटर करने वाली टीम को जिम्मेदारी दी गई जिसमें ADG क्राइम दिनेश एमएन, IPS करण शर्मा, RPS विद्याप्रकाश, पूर्व RPS संजीव भटनागर, हैड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह की टीम बनाई गई है। दिनेश एमएन अवकाश पर थे लेकिन उन्हें जयपुर बुला लिया गया। जयपुर पहुंचने के बाद दिनेश एमएन मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। निजी अवकाश से लौटकर जयपुर पहुंचते ही दिनेश एमएन टीम के साथ मौके पर पहुंचे. मौके पर जाकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. दिनेश एमएन ने कहा कि इस मामले में SIT का गठन किया जा चुका है। आरोपियों को चिन्हित किया जा चुका है. जल्द से जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
गोगामेड़ी हत्याकांड के विरोध में प्रदेशभर में आक्रोश है। विरोधस्वरूप आज राजस्थान बंद का आह्वावान किया गया है। जयपुर समेत पूरे राजस्थान में बंद का असर देखा जा रहा है। राजपूत समाज के साथ—साथ अब अन्य समाज भी इस हत्याकांड के विरोध में उतर गए है। जयपुर शहर में लो-फ्लोर बसों का संचालन भी बंद कर दिया गया है। जयपुर के अलावा उदयपुर कोटा जोधपुर जैसलमेर अलवर हनुमानगढ में बंद का असर देखने को मिला है। जिसके बाद प्रदेशभर में पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है।
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। साल 2006 में सबसे पहले करणी सेना बनी थी। बाद में लोकेंद्र सिंह कालवी ने अलग संगठन राजपूत करणी सेना बनाया था। साल 2012 में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को श्री राजपूत करणी सेना का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन बाद में कालवी और गोगामेड़ी में विवाद हो गया था। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने 2017 में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नाम से अलग संगठन बना लिया था। श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना है। वहीं सुखदेव सिंह राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना नाम का संगठन संभाल रहे थे।