नवी मुंबई के लोग पिछले कुछ महीनों से जिस मेट्रो ट्रेन के शुरू होने का इंतज़ार कर रहे थे। उस इंतज़ार की घडी पर आज विराम लग गया है। 12 साल के इंतजार के बाद नवी मुंबई में रहने वाले लोगों के लिए आज से मेट्रो ट्रेन को बिना किसी उद्घाटन के शुरू कर दिया गया है।
सुबह करीब 6 बजे मुंबई के बेलापुर मेट्रो स्टेशन से पहली मेट्रो चलाई गई। जिसमें लोगों की भारी भीड़ देखी गई। ये ट्रेन नवी मुंबई के बेलापुर मेट्रो स्टेशन से शुरू होकर पेंधर मेट्रो स्टेशन तक चलेगी।जो लगभग 11 किलोमीटर का रास्ता तय करेगी।