राजस्थान में 5वीं और 8वीं कक्षा का रिजल्ट जारी
शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने किया रिजल्ट जारी
लेपटॉप पर बटन दबाकर किया 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी
5वीं में छात्राओं का परीक्षा परिणाम 97.23 प्रतिशत रहा
5वीं में छात्रों का 96.89 प्रतिशत रहा परिक्षा परिणाम
8वीं में छात्राओं का परीक्षा परिणाम 96.39 प्रतिशत
8वीं में छात्रो का 95.14 प्रतिशत रहा परिक्षा परिणाम
8वीं में 11.97 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स हुए पास
जयपुर (संदीप अग्रवाल): राजस्थान में गुरूवार को शिक्षा विभाग ने कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल शिक्षा संकूल के सभागार में लेपटॉप का बटन दबाकर रिजल्ट को जारी किया। दोनों कक्षाओं की एग्जाम में प्रदेश के नीजि और सरकारी यानी राजकिय स्कूलों के 27 लाख छात्रों ने आवेदन किया था। ऐसे में अब प्रदेश के 27 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है।
कक्षा 5 में 14 लाख 35 हजार 696 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 13 लाख 93 हजार 423 परीक्षार्थी पास हुए। कुल परीक्षा परिणाम 97.06 प्रतिशत रहा। राजकीय विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 96.79 प्रतिशत रहा। वहीं, निजी विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 97.40 प्रतिशत रहा। 5वीं में छात्राओं का परीक्षा परिणाम 97.23 प्रतिशत, जबकि छात्रों का 96.89 प्रतिशत रहा। यह परीक्षा 33 जिलों के आधाृर पर आयोजित की गई थी। इसमें दौसा, सीकर, अजमेर, प्रतापगढ़ और चूरू के स्कूलों का परीक्षा परिणाम सबसे अच्छा रहा है। कुल 9538 परीक्षार्थियों का परिणाम विभिन्न कारणों से रोका गया है। इनका परिणाम बाद में जारी किया जाएगा।
कक्षा 8वीं में 12 लाख 50 हजार 800 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिनमें से 11 लाख 97 हजार 321 परीक्षार्थी पास हुए। कुल परीक्षा परिणाम 95.72 प्रतिशत रहा। राजकीय विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 94.54 प्रतिशत रहा, जबकि निजी विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 97.38 प्रतिशत रहा। 8वीं में छात्राओं का परीक्षा परिणाम 96.39 प्रतिशत, जबकि छात्रों का 95.14 प्रतिशत रहा। यह परीक्षा भी 33 जिलों के आधार पर आयोजित की गई। इसमें सीकर, दौसा, अलवर, अजमेर, तथा नागौर का परीक्षा परिणाम सबसे अच्छा रहा है। कुल 3550 परीक्षार्थियों का परिणाम विभिन्न कारणों से रोका गया है। इनका परिणाम बाद में जारी किया जाएगा।
रिजल्ट जारी करते हुए शासन सचिव ने बताया कि इन दोनो परिक्षाओं के परिणामों में ग्रेड दी जाती है। उन्होने बताया कि दोनों परीक्षाओं में 5 पाइंट ग्रेडिंग सिस्टम A, B, C, D, E दी जाती है। 5वीं में A ग्रेड- 31.59%, B ग्रेड- 57.33%, C ग्रेड- 8.12% और D ग्रेड 0.01% ने हासिल की। वहीं, 8वीं में A ग्रेड- 21.05%, В ग्रेड- 51.79%, C ग्रेड- 22.69% D ग्रेड- 0.20% स्टूडेंट्स की रही। E ग्रेड वाले परीक्षार्थियों को फिर एक मौका देते उनका सप्लीमेंटरी एग्जाम आयोजित करवाया जाएगा। इसका आयोजन जुलाई माह में किया जाएगा।
5वीं क्लास में इस बार भी कोई स्टूडेंट फेल नहीं किया गया। शिक्षा का अधिकार कानून के तहत किसी भी स्टूडेंट को फेल नहीं किया गया। जो स्टूडेंट एग्जाम में उपस्थित नहीं था, उसे एक अवसर दिया जाएगा। फिर प्रमोट कर दिया जाएगा। 8वीं क्लास में स्टूडेंट्स को फेल किया गया। तय मार्किंग से कम मार्क्स लाने वाले स्टूडेंट्स को फिर से 8वीं में बैठना पड़ेगा। हालांकि इन स्टूडेंट्स को भी सप्लीमेंटरी का एक अवसर दिया जा सकेगा।
बता दें कि पिछले साल राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट 95.59 फीसदी रहा था। 8वीं में कुल 12.63 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे थे। जिसमें 94.97 फीसदी बालक और 96.30 फीसदी बालिकाएं पास हुई थीं। दरअसल प्रदेश में 8वीं की परीक्षा बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर कराई जाती है। आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट में 95 हजार 226 स्टूडेंट्स को ए ग्रेड, 47 हजार 4924 स्टूडेंट्स को बी ग्रेड, 57 हजार 6782 स्टूडेंट्स को सी ग्रेड और 86 हजार 770 स्टूडेंट्स को डी ग्रेड मिली थी। जबकि 86 हजार 777 स्टूडेंट्स को पूरक घोषित किया गया है। यानी इन्हें ई ग्रेड मिली थी।
राजस्थान के सरकारी और प्राइवेट स्कूल से जुड़े करीब 27 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। शिक्षा विभाग ने गुरुवार दोपहर 3 बजे 5वीं और 8वीं क्लास का रिजल्ट जयपुर शिक्षा संकुल में शिक्षा विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने जारी किया, लेकिन तकनीकी कारणों से काफी देर तक वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो सका।
तकनीकी खामी के बाद वेबसाइट क्रैश हो गई। शिक्षा विभाग के अधिकारी साइट ठीक करने में जुटे हुए हैं। बच्चे शाम 6 बजे बाद रिजल्ट देख पाएंगे। तकनीकी खामी के बाद शासन सचिव ने ऑफलाइन रिजल्ट जारी किया है।
सबसे पहले rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
Rajasthan 5th, 8th Board Result के लिंक पर क्लिक करें।
रिजल्ट पेज खुलने पर अपना रोल नंबर डालें। सब्मिट करें।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।