शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि हमने पेड़ की कीमत को नहीं समझा इसलिए भीषण गर्मी पड़ रही है, ये कांग्रेस के गलत कारनामों का फल है, उन्होंने अपने शासनकाल में अंधाधुंध पेड़ों की कटाई करवाई, लेकिन पेड़ लगाने की रफ्तार कम रखी, जिसके कारण पेड़ काम होते चले गए, दिलावर अपने विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी में जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे
शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा की एक आंकड़े के मुताबिक विश्व मे सबसे ज्यादा पेड़ प्रति व्यक्ति का औसत कनाडा में है, प्रत्येक व्यक्ति पर 40,163 पेड़ है, ग्रीनलैंड मे 4,964, ऑस्ट्रेलिया में 3,964,यूनाइटेड स्टेट्स में 699,फ्रांस मे 203, इथोपिया मे 143,चीन में 130, यूके में 47 पेड़ प्रति व्यक्ति है, जब की हमारे देश मे केवल 28 पेड़ प्रति व्यक्ति है, उन्होंने सवाल किया की यदि आज हमारे देश मे कनाडा की तरह 10,163 पेड़ प्रति व्यक्ति का औसत होता तो क्या इतनी गर्मी होती?
अधिकांश समय देश में कांग्रेस का राज रहा, कांग्रेस के नेता ठेकेदारों से मिलकर पेड़ कटवाते रहे और और हमारे देश और प्रदेश को संकट मे डाल दिया, दिलावर ने कहा कि अपने काले कारनामों के चलते अशोक गहलोत और कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जेल जाएंगे,
शिक्षा मंत्री ने कहा की हम उस धरती के लोग है,जहां मां अमृत देवी की अगुवाई मे 365 लोग अपने सर कटवा देते है ,परंतु पेड़ नहीं काटने देते। तो क्या हम उनके बलिदान को नमन करने के लिए एक पेड़ भी नही लगा सकते
मुख्यमंत्री भजन लाल की प्रेरणा से हम 8 अगस्त को अमृत पर्यावरण महोत्सव माना रहे है, उस दिन हर प्रदेशवासी को एक पेड़ देश के नाम लगाना है, और मां अमृता देवी के बलिदान को सार्थक करना है, मंत्री मदन दिलावर ने कहा की प्रदेश मे इतने अधिक पेड़ लगाने है की जब वो बड़े हो जाए तो कम से कम 1 डिग्री तापमान मे कमी आए। और प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिले, इसके लिए सरकार पौधे लगाने वालो को हर संभव सहयोग करेगी
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि आपकी मांग के अनुरूप पौधे हम निशुल्क उपलब्ध कराएंगे। जरूरत होगी तो गड्ढे भी हम नरेगा में खुदवा देंगे, 200 या इस से अधिक पौधे एक साथ लगाओगे तो सुरक्षा और पानी की व्यवस्था के लिए स्थाई नरेगा कर्मी लगा देंगे, बस आपको एक काम करना है की अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनको बड़ा करने का रिकॉर्ड मेरी विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी के नाम बनाना है
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आज रामगंजमंडी के डिवाइन पब्लिक स्कूल में पौधारोपण किया और निजी स्कूल संचालकों की बैठक को संबोधित किया, उन्होंने उपस्थित संचालकों को अपने स्कूल मे पढ़ने वाले प्रत्येक विद्यार्थी से कम से कम पांच पौधे लगवाने का लक्ष्य दिया साथ ही स्कूल स्टाफ को भी लक्ष्य निर्धारित कर अधिकतम पौधारोपण करने का संकल्प दिलवाया
बैठक में उप जिला प्रमुख कृष्ण गोपाल अहीर,खेराबाद पंचायत समिति प्रधान कलावती मेघवाल, उप प्रधान सुनील गौतम,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कमलेश गोएन,अखिलेश मेडतवाल,जिला महामंत्री नरेंद्र राजा सहित नगर पालिका पार्षद,पंचायत समिति सदस्य,जिला परिषद सदस्य,भाजपा पदाधिकारी व नेता उपस्थित थे