सरकार का एक और झटके ने आम जनता की जेब ढीली कर दिया है। दिवाली से पहले पहली तारीख को करवा चौथ त्योहार पर LPG सिलेंडर पर महंगाई का बम फूट गया है। दरअसल, पेट्रोलियम कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में एक बार फिर से तगड़ा इजाफा किया है।
1 नवंबर 2023 से 19 किलोग्राम वाला एलपीजी गैस सिलेंडर 100 रुपये से ज्यादा महंगा हो गया है। हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जो राहत भरी बात है।
आपको बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को गैस की कीमतों में बदलाव किया जाता है।