जयपुर। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने और मुख्यमंत्री पद की घोषणा होने के साथ ही प्रदेश में नौकरशाही में बड़े बदलाव को लेकर तैयारी शुरु हो गई हैं। जानकारी के अनुसार प्रदेश में सरकार बदलने के साथ ही हर स्तर पर तबादले देखने को मिलेंगें। राजस्थान के प्रशासनिक अमले की पहली कुर्सी पर सरकार के बदलने के साथ नए अधिकारीयों की नजर भी तेज हो गई हैं। बता दे मौजूदा मुख्य सचिव ऊषा शर्मा 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होगीं। उनके स्थान पर 5 प्रमुख अफसर वरिष्ठता में नजर आ रहे हैं। लेकिन सूत्रों की माने तो दिल्ली से आने वाले एक आईएएस को वापस से बुलाकर राजस्थान में सीएस की जिम्मेदारी दी जा सकती हैं।
नौकरशाही से जुड़े सूत्रों की माने तो प्रदेश के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दिल्ली के आईएएस अधिकारी को मिल सकती है। जिसमें संजय मल्होत्रा, सुधांश पंत रजत मिश्रा का नाम हैं। इनके साथ हि राजेश्वर सिंह और शुभ्रा सिंह का नाम की भी चर्चाएं तेज हैं। लेकिन सूत्रों की माने तो रजत मिश्रा को लेकर नौकरशाही आश्वस्त नजर आ रही हैं। बता दे मिश्रा 1992 बैच के अधिकारी है, और अभी उर्वरक मंत्रालय सचिव के पद पर हैं। वहीं जनवरी 2028 तक का समय मिश्रा के पास हैं। हालांकि मिश्रा से ऊपर वरिष्ठता में 8 आईएएस के नाम हैं। जिनमें से अभी 4 दिल्ली में पदस्थापित हैं। साथ ही संजय मल्होत्रा और सुधांश पंत के नाम की चर्चा भी जोर पर हैं। लेकिन सूत्रों के अनुसार मल्होत्रा को मिल सकती केबिनेट सचिव जैसी बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती हैं। वहीं सुधांश पंत की बात करे तो वह सीएस से कम पर राजस्थान आने के इच्छुक नही हैं। ऐसे में मिश्रा को लेकर नौकरशाह आश्वस्त दिख रहे हैं।
नौकरशाही से जुड़े अधिकारीयों के अनुसार सीएस के नाम को लेकर पुराने रिटायर्ड बड़े अधिकारीयों के साथ भी चर्चाएं भी की जा रही हैं। ऐसे में उस अधिकारी को जिम्मेदारी दी जाएगी जो गहलोत और वसुधंरा खेमे को ना हो, क्योंकि बीते 25 सालों में गहलोत और वसुधंरा ने राजस्थान पर राज करा हैं। सीएस के बदलाव के साथ ही नौकरशाही में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। लेकिन इस बार इन पांच सालों में उन अधिकारीयों को मुख्य सीट दी जाएगी, जो पार्टी विचारधारा को ध्यान में रखते हो। वहीं सूत्रों के अनुसार सीएस के बदलाव के साथ ही पार्टी विचारधारा के अधिकारीयों को मुख्य सीटों की जिम्मेदारी दि जा सकती हैं।
जानकारी के अनुसार रजत कुमार मिश्रा के पास 2008 से 13 के बीच में सीएमओ में काम करने का अनुभव भी हैं। बता दे 2008 से 13 के बिच में राजस्थान में मिश्रा के पास मुख्य विभागों की जिम्मेदारी के साथ ही सीएमओ में काम करने का अनुभव भी है। इस दौरान मिश्रा सीएम के सचिव भी रहे थे।