महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ट नेता हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राजस्थान के राज्यपाल के रूप मे शपत ली । राजस्थान के 45वें राज्यपाल के रूप में शपथ ले ली है। मुख्य न्यायाधीश एमएम श्रीवास्तव ने उन्हें शपथ दिलवाई है। 27 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नए राज्यपालों की नियुक्ति के आदेश जारी हुए थे। वही कलराज मिश्र का कार्यकाल 21 जुलाई को पुरा हो गया था। उन्होने 9 सितंबर 2019 को राजस्थान में राज्यपाल पद की शपथ ली थी।
राजस्थान के नए राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे का जन्म 17 अगस्त 1945 में महाराष्ट्र के औरंगाबार के चित्तेपिम्पलागांव में हुआ था। 13 साल की उम्र में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े।1985 में पहली बार भाजपा ने विधायकी का टिकट दिया। हरिभाऊ किसनराव बागड़े महाराष्ट्र के भाजपा के दिग्गज नेता हैं।महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष थे। महाराष्ट्र सरकार में रोजगार मंत्री भी रहे। हरिभाऊ किसनराव बागड़े औरंगाबाद के फुलंब्री विधानसभा सीट से 5 बार के विधायक रहे. हरिभाऊ को इनके चाहने वाले नाना नाम से बुलाते थे। हरिभाऊ किसनराव बागड़े को खेती से इनका विशेष लगाव था।इन्होंने औरंगाबाद में अपने घर का नाम कृषि योग रखा था।
आज सुबह हरिभाऊ किसनराव बागडे ने राज्यपाल के रूप मे शपथ लेने से पहले गोविंद देव जी मंदिर पहुॅंचकर गोविंद देव जी की पुजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने गोविंद देव जी मंदिर पहुॅंचने पर नवनियुक्त राज्यपाल की आगवानी की और गोविंद देव जी की तस्वीर भेट की।
राजस्थान के नए राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के शपथग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस नेता रफीक खान, उप नेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा,डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा, मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, मदन दिलावर, झाबर सिंह खर्रा, जोगाराम पटेल, जवाहर सिंह बेढ़म, कन्हैयालाल चौधरी, भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, मुंबई भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राज के. पुरोहित, राजेंद्र राठौड़, अरुण चतुर्वेदी, सीआर चौधरी, स्पीकर वासुदेव देवनानी, सुमित गोदारा, जोराराम कुमावत, बाबूलाल खराड़ी, डॉ. मंजू बाघमार, विधानसभा प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा कार्यक्रम में मौजूद रहे।