आपको बता दें पशुधन सहायक कहलाएंगे अब पशुधन निरीक्षक, पशुचिकित्सा तकनीकी कर्मचारी संघ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष बनवारी लाल बुनकर ओर प्रदेश प्रवक्ता सुनिल चौधरी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया, तत्कालीन शासन सचिव डां.आरुषी मलिक, तत्कालीन उप शासन सचिव डां. विरेन्द्र सिंह मीणा, शासन सचिव विकास सीताराम भाले, उप शासन सचिव कश्मी कौर का प्रदेश के पशुधन निरीक्षक कर्मचारियों की ओर से जताया आभार।
प्रदेश प्रवक्ता सुनिल चौधरी ने कहा कि लम्बे समय से पशुधन सहायक संवर्ग कर्मचारी पदनाम परिवर्तन की मांग कर रहे थे। माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने कर्मचारियों की भावना के अनुरूप सम्मानजनक पदनाम परिवर्तन कर बड़ी सौगात देने का हम सभी कर्मचारी स्वागत करते हैं और निश्चित रूप से इस सौगात का प्रत्युत्तर आने वाले भविष्य में उल्टा सरकार को देंगे।